The news is by your side.

बलात्कारियों व हत्यारों को फांसी देने की मांग, भाकियू ने दिया धरना

अयोध्या। डा. प्रियका रेड्डी के बलात्कारियों एवं हत्यारों की अबिलम्ब फांसी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा गांधी पार्क में मौन धरना देकर प्रधानमन्त्री को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह सौंपा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन रखा। कार्यकर्ता मुंह में काली पट्टी बांधे हुए तथा गले में हत्यारों को फांसी देने की तख्ती टांग कर एक घन्टा का मौन रखा। ज्ञापन में बलात्कारियो व हत्यारों को एक सप्ताह के अंदर फांसी देने के लिए कानून बनाने, एण्टीरोमियो, महिला पुलिस, डायल 112 को सख्त बनाने, महिला कर्मचारियों को सूर्यास्त के पूर्व छुट्टी देने, आदि मांगे थी। मौन धरना में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, र्प्रदेश संगठन मंत्री देवनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष नन्हे सिंह,दशरथ सिंह, भागीदारी वर्मा, मुकेश मौर्य,राम गोपाल मौर्य, सन्तोष वर्मा राम सुमेर भारती,राम सुभावन भारती, जगन्नाथ पटेल, देवी प्रसाद वर्मा, शिव प्रसाद पांडे मंडल महासचिव कृष्ण चंद्र वर्मा रामजन्म वर्मा अजय यादव, रामप्रताप गुप्ता, अशोक बैद, विद्या यादव, लीलावती, मीना गौड़, राजेश मिश्रा, शिव कला, सोमवती, जयचंद गौड़, राम अजोर, रामसहाय वर्मा, राम संजोर, ओम प्रकाश गौड़, विकास मौर्य, दयाराम यादव, राम जगत यादव, सत्य नारायण पांडे, आदि लोगों ने भाग लिया नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या सत्य प्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद चौरसिया धरना स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी व बेटा घायल

Comments are closed.