अलौकिक, अद्भुत व ऐतिहासिक होगा दीपोत्सव : राजेन्द्र तिवारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

इस बार पांच दिन जगमगायेगी अयोध्या, चार लाख दीपक राम की पैड़ी की बहती अविरल धारा को करेंगे रोशन

अयोध्या। 05 दिन जगमगायेंगी अयोध्या, 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2019 तक मनाया जायेगा दीपोत्सव कार्यक्रम। 5 लाख से अधिक दीप प्रकाशपुंज के रूप में जलकर रोशन करेंगे अयोध्या, 04 लाख दीपक राम की पैड़ी की बहती अविरल धारा को करेंगे रोशन। 1 लाख 50 हजार दीपक जन सहभागिता से शहर के चौराहों, मन्दिरों व अन्य प्रमुख स्थानो पर अद्धभुत छठा बिखेरेंगें। सरकारी भवनो, स्कूलों, हॉलो, चौकियां में भी जलेंगे दीये, इस बार का दीपोत्सव कार्यक्रम अलौकिक, अद्भुत, अविश्मरणीय एवं ऐतिहासिक होगा। उक्त उद्गार उ0प्र0 शासन के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने व्यक्त करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि इस बार के दीपोत्सव में अयोध्या के पूज्यनीय सन्त महात्माओं के मार्ग दर्शन व अयोध्यावासियों के जन सहयोग से विश्व विख्यात बनाया जाए। दीपोत्सव कार्यक्रम अपने पिछले रिकार्ड के पार करेगा। उन्होंने बताया कि भगवान राम माता सीता व अनुज लक्ष्मण जी के स्वरूप को लेकर पुष्पक विमान अयोध्या में उतरेगा, दूसरी तरफ हेलीकाप्टर पूरे अयोध्या में पुष्प वर्षा करेगा, जो अपने आप में अद्भुत दृश्य होगा। इसी के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम की विधिवत् शुरूआत होगी। उसके पूर्व वनवास से भगवान श्रीराम के साथ लौटे सहयोगियों को लेकर रामकथा की झांकी साकेत महाविद्यालय से प्रातः 10 बजे निकलकर मुख्य कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
रामकथा पार्क भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होगा, अयोध्या की जनता के साथ संवाद के पश्चात् भगवान राम माता सीता व अनुज लक्ष्मण के साथ साधु संत, ऋषिमुनि, मुख्य अतिथि, जनमान्य नागरिक, जनमानस सरयू घाट पर पहुंचकर माता सरयू की आरती व दीपो को प्रकाशमय किया जायेगा, तद्पश्चात् राम की पैड़ी पर ही लेजर शो व अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस सभी कार्यक्रमों के पश्चात् अन्तर्राष्ट्रीय रामलीला का देर रात्रि तक प्रस्ततीकरण होगा।
पूरे आयोजन का मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुतीकरण जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा द्वारा बड़े ही सुन्दर ढंग से प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। पर्यटन के प्रमुख सचिव जितेन्द्र प्रसाद ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरे कार्यक्रम का रंगीन मंडप, मंच, गेट सजावट आदि का प्रस्तुतीकरण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय उर्फ बादल, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव सिंवाई टी वेंकेटेश, प्रमुख सचिव पर्यटन जितेन्द्र प्रसाद, पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह, निदेशक सूचना व संस्कृति शिशिर कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक एस0एन0 सांवत, जल निगम निदेशक विकास गोठवाल, आयुक्त मनोज मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक डा सजीव गुप्ता उपस्थित थे।
सरयू नदी के उस पार जनपद गोण्डा की तरफ होगी आतिशबाजी। आतिशबाजी का होगा अद्भुत नजारा। जिसे देश एवं विदेश की मीडिया अपने कैमरे में कैद करने के साथ इस अद्भुत छठा का लोगो को लाइव प्रसारण के माध्यम से अवलोकन करायेगी। दूरदर्शन व सूचना विभाग के लिंक से कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण। दीपोत्सव कार्यक्रम का सूचना विभाग की एलईडी वैन व डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से पूरी अयोध्या मे प्रमुख स्थलो पर लाइव प्रसारण किया जायेगा, जिसका आनन्द लोग अपने क्षेत्रों मे ही उठा सकेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित इण्टर कालेजों में भी दीये जलाये जाने के लिए शासन द्वारा जारी किये गये निर्देश। थानो एवं चौकी में भी जलेंगे दीये। संत, महात्मा, व्यापारी संगठन, सभासद, पार्षद एवं एनजीओ, पेट्रोलियम एशोसिएशन, रोटरी क्लब, लायन्स क्लब सहित सभी संगठन 26 अक्टूबर को प्रमुख स्थलो व चौराहो पर जलायेंगे दीपक।

इसे भी पढ़े  समाजवादियों ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

11 स्थानो पर 24, 25 व 26 को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम व रामलीला प्रसंग की प्रस्तुति

अयोध्या। दीपोत्सव कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान यू.पी. पी.सी.एल. के प्रोजेक्ट मैनेजर पी0के0 श्रीवास्तव पर यात्री निवास का कार्य पूर्ण न होने पर होगी सख्त कार्यवाही। 26 अक्टूबर तक स्थल पर ही रहकर कार्य पूर्ण कराने के दिये निर्देश। नगर आयुक्त को राम की पैड़ी, अयोध्या की गलियों सहित हर क्षेत्र पर सफाई के दिये निर्देश। मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी ने समीक्षा के दौरान यू.पी. आर.एन.एन के प्रोजेक्ट मैनेजर को 22 अक्टूबर तक कार्य न पूरा करने पर निलम्बन की दी चेतावनी। सांसद लल्लू सिंह ने बैठक में सुझाव दिया कि उस दिन सभी आरती स्थल पर एक साथ हो आरती। जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करायें।
समीक्षा बैठक के पूर्ण मुख्य सचिव ने अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव सिंचाई, टी0 वेकेंटेश, पर्यटन जितेन्द्र प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक ओ0पी0 सिंह, सूचना निदेशक एवं संस्कृति शिशिर सिंह, आयुक्त मनोज मिश्र, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के साथ किया रामकथा पार्क, यात्री निवास, हैलीपैड, राम की पैड़ी व अयोध्या के अन्य स्थानो का किया निरीक्षण, निरीक्षकण के पश्चात् तुलसी स्मारक भवन पहुंचकर लिया संतो का मार्गदर्शन व आर्शीवाद। अयोध्या के सभी सन्तो ने भी दीपोत्सव कार्यक्रम मे पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya