दीपावली का प्रकाश दूर करता है अवसाद : डॉ. आलोक मनदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दीप-पर्व की टोन बढ़ाती है मनो-हर्ष हार्मोन

अयोध्या। दीपोत्सव के आगमन के साथ मनोरसायनिक बदलाव होने शुरु हो जाते है जिसके सकारात्मक मनोप्रभाव होते हैं। प्रकाश पर्व की सजावट व सौंदर्य हैप्पी हार्मोन इन्डार्फिन को बढाती है। परिवार में सामूहिक पूजा व आराधना से संवर्धित होने वाला मनोरसायन सेराटोनिन मूड-स्टेबलाइजर जैसा कार्य करते हुए शान्ति व सुकून का संचार करता है ।

खास परिधान व सेल्फ ग्रूमिंग,परिजनों संग आतिशबाजी व खान पान आदि से रिवॉर्ड हार्मोन डोपामिन में वृद्धि से मनोआनंद व उत्साह की मनोदशा परिलक्षित होती है जिसे मनोविश्लेषण की भाषा में मेंटल-यूफोरिया कहा जाता है। शुभकामना सन्देश, उपहार आदि के आदान प्रदान से लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन का संचार होता है जिससे खुशहाली की मनोदशा में बढ़ोत्तरी होती है।

इस प्रकार दीप-पर्व चारो प्रमुख फील-गुड या हैप्पी-हार्मोन का चतुर्भुजी पर्व है जो मन के तनाव,अवसाद व चिंता विकार रूपी अन्धकार के लिये जिम्मेदार मनोरसायन कोर्टिसाल को निर्मूल कर खुशमिजाजी के प्रकाश का संचार करता है जिसका दीर्घकालिक मनोहितकारी लाभ होता है। विश्व मनोस्वास्थ्य-जागरूकता माह संदर्भित विश्लेषण जिला चिकित्सालय के मनोविश्लेषक डा. आलोक मनदर्शन द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़े  ट्यूवबेल पर गए वृद्ध का खेत में मिला शव,दो दिन से था लापता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya