वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली। कोतवाली अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिति मुजफ्फर पुर गाँव के समीप बुधवार की रात निमंत्रण में शरीक होकर घर वापस लौट रहे एक वृद्ध व्यक्ति की रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सहनी गाँव के निवासी मोलहे प्रसाद पुत्र राम सुध (60) वर्ष रात के समय मुजफरा गांव में निमंत्रण गया था। लगभग 10, बजे रोड पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस में मोलहे गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँचे भेलसर चैकी प्रभारी निर्मल सिंह ने हालत बिगड़ती देख एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजवाया। जहाँ चिकित्सको ने मोल्हे को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़े  अनियंत्रित टैंकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, एक घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya