ट्रेन के टॉयलेट में मिला अधेड़ का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। सियाल्दा जम्मूतवी एक्सप्रेस की एक बोगी के टायलेट में 50 वर्षीय अधेड़ का नग्न शव फैजाबाद जक्शन पर मिला। शव मिलने से रेलवे विभाग में हड़कम्प मच गया। सियाल्दा एक्सप्रेस ट्रेन जब फैजाबाद जक्शन पर पहुंची तो किसी ने टायलेट में नग्न अधेड़ का शव पड़े हुए देखा इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी गयी। आरपीएफ व जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने शव को बोगी से निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला चिकित्सालय में मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

इसे भी पढ़े  कौशलपुरी कॉलोनी के सफाई सुपरवाइजर को हटाने के निर्देश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya