दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं प्रदेश के हालात: रूश्दी मियां

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

रूदौली-फैजाबाद। पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास अली रूश्दी मियां ने कहा कि मुस्तकीम के ऊपर एक मात्र मुकदमा वह भी 10 साल पहले जब वह मात्र 07 साल का था तब पुलिस ने दर्ज किया था पुलिस ने सात साल के बच्चे पर बलवा कराने का मुकदमा दर्ज कराया था। यह बातें राष्ट्रीय प्रवक्ता रूश्दी मियां ने रूदौली विधान सभा के इरशाद मंजिल के सामने मैदान में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि मुस्तकीम को उस सरकार ने मरवा दिया जिसके मुखिया व डिप्टी मुखिया के ऊपर 15 से ज्यादा मुकदमें दर्ज थे जिसे सरकार ने वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि जितेन्द्र यादव व प्रदेश के कई निर्दोषों का भाजपा सरकार में फर्जी एनकाउन्टर हुये हैं। हाल ही में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी का फर्जी एनकाउन्टर सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रदेश के हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। आम आदमी डर व भय के साये में जी रहा है। सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि गुजरात से उ0प्र0 व बिहार के लोगों को खदेड़ा जा रहा है और उन्हें अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जरूरी सभी बातों पर सूक्ष्म नजर रखे हुये हैं। बूथ के प्रभारी जो पूरी मेहनत व इमानदारी के साथ नये मतदाताओं को मतदाता सूची में दर्ज करा रहे हैं और फर्जी वोटरों को मतदाता सूची से फार्म भरकर हटवा रहे हैं। ऐसे बूथ प्रभारियों का नाम सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा जायेगा। विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में महिलाएं व छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। योगी की पुलिस महिलाओं व छात्राओं की रक्षा नहीं कर पा रही है। पूर्व विधायक व पार्टी के प्रदेश सचिव जय शंकर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष निषाद अली खां तथा संचालन सैय्यद अली मियां ने किया। सम्मेलन में रूदौली विधान सभा के 395 बूथों के प्रभारी व सदस्य प्रातः 10 बजे से लेकर सायंकाल 5 बजे तक मौजूद थे। प्रवक्ता ने बताया कि सम्मेलन को सपा जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, जिला महासचिव बख्तियार खान, सपा नेता छेदी सिंह, छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह ‘राहुल’, इन्द्रपाल यादव, यूवजन सभा के जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह‘अनूप’, रूदौली के चेयरमैन जब्बार अली, नगर अध्यक्ष अतीक खान, सपा महानगर अध्यक्ष कमर राइन, शैलेन्द्र यादव, मुनव्वर अली, निशात खान, राम नरेश गुप्ता, मो0 सुहेल, छोटे लाल यादव, जय सिंह यादव, एजाज अहमद, शादमान खान, हरेन्द्र यादव, अनुराग सिंह, सरफराज नसरूल्ला, मो0 अली, इकबाल उसमानी आदि ने सम्बोधित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya