अगस्त क्रांति दिवस पर भाकपा ने निकाला आजादी मार्च

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अगस्त क्रांति दिवस और स्वतंत्रता सेनानी राजबली यादव के स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आजादी मार्च निकाला। गुलाबबाडी पार्क से निकले आजादी मार्च में पार्टी कार्यकर्ता गगनभेदी नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए गांधी पार्क पहुंच कर राम तीर्थ पाठक की अध्यक्षता में सभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि देश में अमृत काल चल रहा है लेकिन इसी समय देश में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी तथा खाने पीने जैसी चीजों पर जीएसटी लगाकर आम जनता के जीवन को मुश्किल में डाल दिया है।

भाजपा शासन में मंहगाई बेरोजगारी के खिलाफ बोलना अपराध हो गया है। आज जनता के सामने लोकतंत्र को बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी के सहायक जिला सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जन मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए पूरे समाज में नफरत का माहौल बना रही है। आज इस नफरती माहौल के खिलाफ भाईचारा व एकता के बल पर ही समाज व देश को आगे बढ़ा सकते हैं।

सभा को रामजी राम यादव, राम प्रकाश तिवारी, अवधराम यादव,अयोध्या प्रसाद तिवारी, मुजीब अहमद, राम अछैबर मौर्य, हृदय राम निषाद, उदय चन्द यादव, राज कपूर, ओम प्रकाश यादव, दीपक वर्मा, शिव राम, बद्री प्रसाद यादव, मंजू वर्मा, शीला आदि ने संबोधित किया तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन अनिरुद्ध प्रताप मौर्य ने किया।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya