अयोध्या रेलवे स्टेशन में बनेगा देश का सबसे बड़ा एयर कानकोर्स : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रेलवे स्टेशन निर्माण के प्रथम फेज के लिए आवंटित धन में की गयी वृद्धि

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों की बदौलत अयोध्या रेलवे स्टेशन देश के सबसे अच्छे रेलवे स्टेशन में परिवर्तित होने की ओर अग्रसर है। रेलवे स्टेशन निर्माण के प्रथम फेज के लिए आवंटित धन में वृद्धि की गयी है। पहले यह 100 करोड़ उसके बाद 131 करोड़ अब इसे बढ़ाकर 240 करोड़ कर दिया गया है। द्वितीय फेज के लिए 350 करोड़ की स्वीकृति हेतु रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसे जल्द स्वीकृति मिल जायेगी।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन में देश का सबसे बड़ा एयर कानकोर्स बनेगा। यह प्लेटफार्म 1 से 5 तक को जोड़ेगा। इसके उपर कवर्ड रुफ बनेगा। यह एयरकानकोर्स 128 ग 63 मीटर का होगा। इसके साथ में 12 एक्सीलेटर व 6 लिफ्ट लगायी जायेगी। अभी प्लेटफार्म 1, 2 व 3 का निर्माण हो गया है। इसे 5 व 6 तक बढ़ाया जायेगा। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के विकास हेतु 360 करोड़ का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। रामघाट हाल्ट पर यात्री सुविधओं का विकास किया जा रहा है। बाराबंकी अयोध्या अम्बेडकरनगर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण पर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। जिसमें 31 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित समय में पूरा कर लिया जायेगा।

उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मागदर्शन में व रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के नेतृत्व में अयोध्या आने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया करने के लिए भारतीय रेलवे ने योजनाओं पर यु़द्ध स्तर पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। रामनगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं देने के लिए हम कटिबद्ध है। रेलवे विभाग में एक बड़ा रोल निभा रहा है। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उतरते ही तीर्थयात्रियों को यहां की प्रथम विकसित छवि का दर्शन होगा। अयोध्या को रेलवे के माध्यम से विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को अयोध्या के संतो व कोटि कोटि रामभक्तों की ओर से धन्यवाद।

इसे भी पढ़े  हनुमान गढी से साधु संतों ने निकाली निशान यात्रा, शुरू हुई अवध की होली

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya