कारसेवकपुरम में दक्षिणा को लेकर हुआ बवाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

1200 पुरोहितों ने की हाथापाई, पुलिस की मध्यस्थता से हुआ समाधान


अयोध्या। कारसेवक पुरम में चल रहे 45 दिवसीय महायज्ञ के 25वें दिन अचानक बवाल मच गया। दक्षिण भारत के लोगों द्वारा आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में शामिल 1200 से अधिक पुरोहितों ने अनुष्ठान का भुगतान न किए जाने पर विरोध जताया।

इस दौरान पुलिस के सामने ही वैदिक ब्राह्मणों और आयोजकों के बीच हाथापाई हुई, जिससे कारसेवक पुरम पुलिस चौकी पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। क्षेत्राधिकारी अयोध्या और कोतवाल अयोध्या पुलिस मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की मध्यस्थता से आयोजन मंडल ने ब्राह्मणों को डेढ़ करोड़ रुपए का चेक देने का आश्वासन दिया और सोमवार तक भुगतान का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़े  सीसीटीवी की निगरानी में होगें सभी आंगनबाड़ी केन्द्र
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya