in ,

कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का 77वां जन्मदिन

-केक काटकर बांटी मिठाई, लंबी आयु की किया कामना

अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 77वां जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई बांटी तथा केक काटा गया तथा उनके स्वस्थ एवं लंबे आयु की कामना की गई।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा श्रीमती सोनिया गांधी सादगी और त्याग की प्रतिमूर्ति है। कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल कांग्रेस पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा है। उन्होंने फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओ की सूची में अनेकों बार जगह बनाई । जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा श्रीमती सोनिया गांधी ने न सिर्फ आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया बल्कि सभी भारतीयों के लिए क्रांतिकारी अधिकारों की शुरुआत की। मनरेगा से लेकर शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सूचना का अधिकार जैसे कानूनों ने लोगों को सशक्त बनाया और सरकारों को जवाबदेह बनाया।

सोनिया गांधी महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की प्रबल समर्थक है तथा उनका धैर्य और शालीनता उल्लेखनीय है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, उमेश उपाध्याय ,अब्दुल हकीम, कविंद्र साहनी ,मोहम्मद अकरम, उर्फ चांद ,चंचल सोनकर ,अमरजीत रावत ,जनार्दन मिश्रा, ताज मोहम्मद, प्रेम पांडे, दयावती,शीला,रामचरित्र मौर्य आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  रामनगरी अयोध्या में लोढ़ा ग्रुप और किसानों में ठनी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

जनवरी माह में होगा अयोध्या रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

खेलों के विकास के लिए सरकार ने दी कई योजनाएं : वेद गुप्ता