खेलों के विकास के लिए सरकार ने दी कई योजनाएं : वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– स्पोर्टस स्टेडियम में सांसद खेल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन,  रविवार को होगा फाईनल मुकाबला

अयोध्या। मकबरा स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन व ध्वजारोहण के माध्यम से किया। विजयी खिलाड़ियों को विधायक ने पुरस्कृत किया। विधायक के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय डिप्पुल व सचिव विशाल सिंह ने स्वागत किया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार लाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके लिए कई योजनाएं प्रदान की गई है। खेल में प्रतिभाग करने से टीम भावना का प्रतिभागी में संचार होता है। जो जीवन में काफी सहायक होती है। सांसद खेलकूद कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में लगभग महानगर क्षेत्र की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पहला मैच महाराजा इंटर कॉलेज और एस.एस.वी इंटर कॉलेज के बीच में खेला गया। जिसमें महाराजा इंटर कॉलेज ने 27 के मुकाबले 29 अंकों से मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी प्रतियोगिता का दूसरा मैच ग्रामर इंटर कॉलेज और के. टी.पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया।

जिसमें के.टी. पब्लिक स्कूल ने और 19-15 के स्कोर से मैच जीता। कबड्डी प्रतियोगिता का तीसरा मैच शंकरगढ़ ने 16-15 के स्कोर में पुरुषोत्तम नगर को एक पॉइंट से हराकर जीता। कबड्डी प्रतियोगिता के चौथे मैच में अयोध्या अकैडमी स्कूल को 20 और 12 के मुकाबले रुद्र अकादमी ने हराकर आगे प्रवेश किया। प्रतियोगिता का पांचवा मैच महाराजा इंटर कॉलेज ने 18 अंकों के मुकाबले राजकीय इंटर कॉलेज को चार अंको से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आनंद कबड्डी अकैडमी ने के.टी.पब्लिक स्कूल को 25 के मुकाबले एक अंक से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इसे भी पढ़े  मां सरयू की निर्मलता के लिए एकजुट होगी अयोध्या, पांच हजार लोग करेंगे श्रमदान

प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल रुद्र एकेडमी मकबरा और आनंद कबड्डी अकादमी के बीच में खेला गया। जिसमें आनंद कबड्डी अकैडमी ने रुद्र अकादमी को 24 के मुकाबले 14 अंकों से पराजित कर पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल महाराजा इंटर कॉलेज अयोध्या और कर्पूरी ठाकुर वार्ड के बीच में खेला गया। जिसमें कर्पूरी ठाकुर वार्ड ने महाराजा इंटर कॉलेज को एक तरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह पक्की की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को प्रातः 10ः00 बजे खेला जाएगा।

इस प्रकार खो खो खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पहला मैच राजकरण इंटर कॉलेज और के.टी.पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें राजकरण इंटर कॉलेज ने 14 अंक बनाए और के.टी. पब्लिक ने तीन अंक बनाए। बालिका वर्ग खो- खो का फाइनल मुकाबला एम.आर. डी. इंटर कॉलेज और जिला विद्यालय कीड़ा समिति की टीम के बीच खेला गया जिसमें जिला विद्यालय कीड़ा समिति ने 11 अंक बनाए और एम. आर. डी.इंटर कॉलेज इस प्रकार से जिला विद्यालय कीड़ा समिति टीम विजेता रही। मौके पर पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, डिप्टी मेयर जयनारायन सिंह रिंकू, मनमोहन जायसवाल, संतोष सिंह, अशोका द्विवेदी, शकुंतला त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, रामनंदन तिवारी, बृजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya