जय भारत महासम्पर्क अभियान में कांग्रेस ने दिखाया जोश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

घर पर जाकर कांग्रेसजनों ने परिचय दिया, कुशलक्षेम जाना

अयोध्या। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में बृहस्पतिवार को प्रारंभ किए गए “जन भारत महासम्पर्क अभियान” में काफी जोश दिखा। जनपद की 124 न्याय पंचायतों व महानगर के वार्डों में क्षेत्र के हर घर पर जाकर अपना परिचय देकर उनका कुशल क्षेम जाना। गांव में स्नेह भोज किया। मेरा गांव मेरा देश विषय पर संवाद कर खेती किसानी और गांव समाज की चर्चा की। जन समस्याओं को नोट किया क्षेत्र के प्रधानों और बीडीसी से मुलाकात किया और चौपाल लगाकर अपनी बातों को उन तक पहुंचाया। पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने अयोध्या विधानसभा क्षेत्र की न्यायपंचायत देवगढ़ की ग्रामसभा खुशहालगंज, गोसाईगंज विधानसभा की न्यायपंचायत बीकापुर के नेवकबीरपुर और मिल्कीपुर विधानसभा की न्यायपंचायत देवरिया की ग्रामसभा करमडांडा में जनसम्पर्क कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान चौपाल में कहा कि कांग्रेस पार्टी आपकी समस्याओं से भलीभांति परिचित है। आपके दुख दर्द को समझती है और आपके हर वाजिब हक व हुकूक की लड़ाई सड़कों से लेकर संसद तक लगातार लड़ रही है। प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार आने पर उत्तर प्रदेश में बिजली का बिल हाफ, किसान भाइयों का बैंक कर्ज माफ एवं छुट्टा जानवरों की समस्याओं से निजाद दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह, उग्रसेन मिश्रा, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष ने भाग लिया। मसौधा ब्लॉक की न्याय पंचायत मधोपुर में पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने जनसंपर्क किया। लोगों की समस्याओं को नोट किया। वरिष्ठ नेता जनार्दन मिश्रा, वाजिद अली, हरिद्वार सिंह आदि मौजूद रहे। महानगर में लालबाग हनुमानगढ़ी स्वामी विवेकानंद श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में वेद सिंह कमल की अगुवाई में उमेश उपाध्याय, प्रवीण श्रीवास्तव, भरत गुप्ता, अहमद रज़ा रज्जू,चंचल सोनकर, मीरपुर कांटा में अध्यक्ष आरजे तिवारी, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव, इंद्रमोहन यादव त्रिभुवन यादव आदि ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया।जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कार्यक्रम 21 अगस्त तक लगातार प्रारंभ रहेगा

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya