Breaking News

कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री एस.पी. चौबे का निधन

-कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अयोध्या। सिविल लाइन हौसला नगर निवासी उत्तर प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री,सेंट्रल बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक, बैंक कर्मचारी ट्रेड यूनियन नेता एस पी चौबे के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया। कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया प्रातः अपने प्रिय नेता बेबाक शैली और निष्पक्षता से अपनी बात रखने वाले तेजतर्रार नेता के निधन की खबर सुनकर कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई । उनका अंतिम संस्कार जमथरा घाट पर किया गया मुखाग्नि उनके पुत्र अभिषेक चतुर्वेदी ने दिया।

पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने  एस पी चौबे  के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा अपने सर्विस के दौरान एवं रिटायर होने के बाद भी अजीवन श्रमिकों,गरीबों,बैंक कर्मचारियों के लिए पूरी प्रखरता से उनकी आवाज बुलंद करने वाले नेता को हमने खो दिया है जिसकी पूर्ति संभव नहीं है उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना कर शोकाकुल स्वजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया।

पूर्व विधायक माधव प्रसाद,पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अशोक सिंह,महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर,एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,उग्रसेन मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,प्रदेश सचिव सुनील पाठक,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,उपेंद्र सिंह लल्लू,पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला, भगवान बहादुर शुक्ला,महेश वर्मा,शिवपूजन पाण्डेय, शीतला पाठक,श्रीमती मधु पाठक,शैलेंद्र मणि पाण्डेय,पार्षद संजय पाण्डेय,संजय तिवारी,शैलेंद्र पाण्डेय,रामनरेश मौर्य,वेद सिंह कमल,दिनेश यादव,शरद शुक्ला,विजय पाण्डेय,भीम शुक्ला,कवींद्र साहनी,उमेश उपाध्याय,राम सागर रावत,अब्दुल हकीम,सुरेंद्र सिंह सैनिक,प्रवीण श्रीवास्तव,तारिक रूदौलवी,संदीप यादव रिशु,विनोद यादव,प्रभात यादव,अमरजीत रावत,शैलेश शुक्ला,हरे कृष्ण गुप्ता,श्रीमती शशि सिंह,मोहम्मद दानिश जिया,मनीष सिंह,मोहम्मद अहमद टीटू,अजीत वर्मा,नंद कुमार सोनकर,मंशाराम यादव,अजीत वर्मा,रुद्र प्रताप सिंह रिशु,अनूप मिश्रा,मुस्लिम शेख,अनंत राम सिंह,बसंत मिश्रा,राजकुमार पाण्डेय,श्रीनिवास शास्त्री,महंत जय मंगल दास,केसरी कुमार मिश्र,धीरेंद्र सिंह,सौरभ सिंह,डॉ विनोद गुप्ता,अशोक कुमार राय,वीरेंद्र सैनी आदि कांग्रेस नेताओं ने अपने प्रिय नेता स्वर्गीय एस पी चौबे जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर शोकाकुल परिजनों को यह साहस शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ. राधाकृष्णन

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.