जर्मनी से आयी मशीन से अयोध्या को किया जा रहा सेनिटाइज्ड

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या को जर्मनी में बनी सैनिटाइजर मशीन की सौगात मिली है । इस मशीन से बिल्डिंगों दफ्तरों वर धार्मिक स्थलों को सेनीटाइज करने में काफी आसानी होगी। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा इसको ट्रैक्टर ट्राली में रखकर शहर को सैनिटाइज्ड किया जा रहा है।
नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि हैंड सैनिटाइजर मशीन से शहर को सैनिटाइजेशन करना मुश्किल हो रहा था जिसके लिए जर्मनी से प्रेशर सैनिटाइजेशन मशीन मंगवाई गई है। अब इस मशीन से शहर को सैनिटाइज करना आसान होगा।
शहर के अस्पताल सभी बिल्डिंग सार्वजनिक स्थलों व अयोध्या धाम के धार्मिक स्थलों को भी सेनीटाइज किया जाएगा।नगर आयुक्त विशाल सिंह ने आंशिक लॉकडाउन में खुली दुकानों के मालिकों से अनुरोध किया है कि वह अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें और कूड़ा उसी में रखें। नगर निगम की गाड़ियां आएंगी और डस्टबिन से कूड़ा उठाकर ले जाएंगे। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि नगरवासी साफ सफाई में नगर निगम का सहयोग करें।
इसे भी पढ़े  विकास व जनसेवाओं पर खर्च होंगे 74256 लाख  
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya