कमिश्नर और डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मुख्य सचिव के भ्रमण संबधित सभी तैयारियो को समय से पूर्ण करने का निदेश निर्देश


अयोध्या। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शंकर मिश्र के प्रस्तावित अयोध्या भ्रमण के दृस्टिगत मण्डलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने संयुक्त रूप से अयोध्या धाम में चल रही निर्माण की परियोजनाओं का सम्बंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारी द्वय द्वारा गुप्तारघाट के फेज-1, फेज-2 एवं फेज-3 विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ सम्बंधित अधिकारियों को सम्पूर्ण क्षेत्र की साफ सफाई अच्छी तरह से कराने के निर्देश दिये। दोनों अधिकारियों द्वारा निर्माणधीन रामपथ, भक्तिपथ जन्मभूमि पथ का भी चल रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इसके अतिरिक्त अधिकारी द्वय द्वारा निर्माणाधीन विभिन्न मल्टी लेबल पार्किंग स्थलों एवम सूर्यकुंड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के पूर्व आयुक्त द्वारा अयोध्या विकास प्राधिकरण सभागार में सम्बंधित अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं एवं परियोजनाओं से जुड़े संस्थाओं के साथ बैठक कर प्रत्येक परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा मुख्य सचिव के भ्रमण संबधित सभी तैयारियो को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े  2027 में होगा व्यवस्था परिवर्तन : पल्लवी पटेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya