सीएम योगी मिल्कीपुर के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-कार्यक्रम स्थल का आलाधिकारियों ने किया निरीक्षण

अयोध्या। सूबे के मुख्यमंत्री आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के दौरे पर 04 जनवरी शनिवार को आ रहे हैं। यहां कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। उनके कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने शुक्रवार को मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, डीएम चन्द्र विजय सिंह व एसएसपी राजकरन नैय्यर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विवि के परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राजकीय हेलीकॉप्टर के उतरने को बनाये जा रहे हेलीपैड, वाहन पार्किंग स्थल सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। तैयारियों में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी तैयारियों को समय अंतर्गत पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर श्री राजीव रत्न सिंह सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

प्रदेश के कृषि मंत्री व जनपद प्रभारी सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर भी इस समय मिल्कीपुर चुनाव में जीत की बिसात बिछा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मिल्कीपुर के एक दिनी दौरे में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर प्रदेश में हुए उपचुनाव में मिली जीत को मिल्कीपुर उपचुनाव में भी दोहराने के लिए सीख देंगे।

भाजपा पूरी ताकत मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में झोंक चुकी है। हालांकि अभी उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा कि खरमास के समाप्त होने व मौसम के सुधरते ही चुनाव की घोषणा हो जाएगी।

इसे भी पढ़े  लेखपाल की कार का शीशा तोड़ नकदी व कागजात समेत बैग चोरी

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya