राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के दिशा निर्देश मे स्वच्छता अभियान का आयोजन दिनांक 28 फरवरी से 2 मार्च 2022 को किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय कुलपति डाँ बिजेन्द्र सिंह का जाता है ।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के प्रभारी डॉक्टर रमेश सिंह, डॉ मुकेश कुमार एवं डॉ यश्मिता नितिन के अथक प्रयास एवं नेतृत्व का परिणाम है । इस अभियान में कृषि महाविद्यालय, पशु चिकित्सा पशुपालन महाविद्यालय एवं उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के छात्रों ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ प्रतिभाग किया ।

अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर एवं खेलकूद के मैदान में सफाई करवाई गई एवं परिसर में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी कराया गया । इस कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ देवाशीष नियोगी, प्रभारी अधिकारी क्रीडा डॉ संजय पाठक, सह क्रीड़ा अधिकारी खेलकूद डॉ अखिलेश कुमार सिंह एवं बृजभूषण सिंह ने प्रतिभाग किया ।

इसे भी पढ़े  स्वच्छता के लिए 30 मिनट का अभियान, हर घर बने सहभागी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya