राष्ट्रीय शिक्षा समागम में बच्चों ने आत्मसात किए सफलता के मंत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– प्रधानमंत्री ने किया सम्बोधित

अयोध्या। अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत कम्पोजिट विद्यालय पाराताज़पुर में ध्यानपूर्वक बच्चों ने पीएम मोदी का भाषण सुना। जनपद के 12 पीएम श्री योजनांतर्गत चयनित हुए विद्यालयों में अन्य विद्यालयों के साथ नई दिल्ली में आयोजित समागम का प्रसारण किया गया। पाराताजपुर में भी अखिल भारतीय शिक्षा समागम का इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक विद्यासागार के नेतृत्व में अवलोकन किया।

ज्ञात हो कि उक्त समागम के लिए आज मोहर्रम के दिन भी खुले हैं विद्यालय। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक मो इरशाद,सत्य प्रकाश, सुषमा तिवारी, अनूप मल्होत्रा, देवमणि तिवारी,बिंदू, अवधेश कुमार, अनुदेशक रामदेव व अनंतराम ,रसोइया, अभिभावक सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से होता है पापों का नाश : डा. राघवाचार्य
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya