सह संयोजक ज्ञान केसरवानी व अरुण गुप्ता
अयोध्या। भाजपा महानगर व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक व्यापारी नेता चंद प्रकाश गुप्ता को बनाया गया है। वहीं सहसंयोजक ज्ञान चंद केसरवानी व अरुण गुप्ता को बनाया गया है। यह घोषणा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने प्रदेश नेतृत्व से संस्तुति मिलने के बाद की। सर्किट हाउस में आयोजित महानगर समन्वय समिति की बैठक के दौरान इसका एलान किया गया।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी की नीतियों से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। अब किसी व्यापारी का किसी भी स्तर से उत्पीड़न नहीं हो सकता है। प्रदेश में भय मुक्त माहौल व्यापारियों को प्रदान किया गया है। नवनियुक्त संयोजक चंद प्रकाश गुप्त ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निवार्हन किया जायेगा। व्यापारियों के हितो की रक्षा के हर कदम उठाया जायेगा। चंद प्रकाश गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक बनाये जाने पर अभिषेक मिश्रा, रमेश सिंह, प्रमोद साहू, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्य, दिव्य प्रकाश तिवारी, इं रणवीर सिंह, अमीर चंद जायसवाल, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह ने बधाई दी है।