समाजवादी महिला सभा की हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कैंडिल जलाकर पुलवामा के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

अयोध्या । समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक सपा कार्यालय लोहिया भवन में महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कैंडिल जलाकर पुलवामा के शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी गयी। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि महिला सभा आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जायें और पार्टी की रीतियों-नीतियों के बारे में घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना से कई माताओं की गोद सूनी हो गयी, कई बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने से रह जायेंगी और कई मांगों का सिन्दूर मिट गया। सरकार को पुलवामा की घटना का जवाब आतंकियों को मुॅंहतोड़ देना होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। दैनिक उपयोगी वस्तुओं के मूल्य आसमान छू रहे हैं जिससे महिलाओं के किचन का बजट फेल हो गया है। अयोध्या महिला विधान सभा की अध्यक्ष उमा यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, साइकिल व लैपटॉप वितरण जैसी जनता की हितकारी योजनायें प्रदेश की योगी सरकार ने बन्द कर दी हैं जिला उपाध्यक्ष किरन सिंह व जिला सचिव शोभा वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। अपराधी बेलगाम हो गये हैं। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि मासिक बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी से जनपद की पॉंचों विधान सभाओं में महिलायें 25-25 की टोलियॉं बनाकर घर-घर जाकर योगी सरकार की गलत नीतियों का पर्दाफाश करेंगी व सपा सरकार में हुए जनहित कार्यों के बारे में बतायेंगी। बैठक में राजकुमारी, मिथलेश श्रीवास्तव, सरोज यादव, अमिता पासी, जनकलली यादव, संतोष कुमारी मिश्रा, जमुना यादव, तहरूननिशा, मीरा मिश्रा, फूलकला प्रजापति, सुनीता पासी, सुन्दरा देवी यादव, यशोमती कोरी, राजपती यादव, कैलाशी यादव, राजकुमारी कोरी, आशा देवी, गायत्री देवी, आशा रावत, नीलम यादव, रीता गौतम, आदि मौजूद थीं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya