सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने रामलला का किया दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भव्य राम मंदिर निर्माण के बारे में ली जानकारी


अयोध्या। सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद शुक्रवार को श्रीराम लला का दर्शन करने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंचे। उन्होंने बड़े ही भाव पूर्ण ढंग से रामलला का दर्शन कर बन रहे भव्य राम मंदिर की जानकारी ली और निर्माण के सौन्दर्य को देखा।


कड़ाके ठंडक के बावजूद भी प्रतिदिन की तरह ही मन्दिर भरा हुआ था। भीषण ठंड में भी श्रद्धालुओं के उत्साह पर कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। रोज की तरह करीब एक लाख भक्त रामलला के दरबार में पहुंच रहे हैं।


नववर्ष पर पहली बार अयोध्या में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। 8 से 10 लाख के बीच लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन के साथ-साथ अन्य स्थलों का भी जमकर लुत्फ उठाया।


अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद पर्यटन की दिशा में तेजी से विस्तार हो रहा है। योगीसरकार ने पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके साथ ही कई स्थलों का जीर्णोद्धार भी कराया है। नए वर्ष पर रामलला के दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये हैं।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya