जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना बसपा सुप्रीमो का 63वां जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर काटा केक

अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 63वें जन्मदिन के अवसर पर देवकाली स्थित पार्वती गेस्ट हाउस में केक काटकर जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य जोन प्रभारी विश्वनाथ पाल व संचालन मुन्ना लाल मास्टर ने किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ व लगभग एक कुन्तल लड्डू का वितरण हुआ। इस मौके पर पूरे पण्डाल में बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और जय समाजवाद-जयभीम के नारे गूॅंजे। जन्मदिन की शुरूआत डॉ. भीमराव अम्बेडकर व बसपा के संस्थापक स्व. कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्जित कर किया गया। जन्मदिन समारोह के मुख्य अतिथि फैजाबाद देवीपाटन मण्डल के मुख्य जोन इंचार्ज पवन कुमार ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती व सपा की सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि बसपा शासन में गरीब परिवारों के लिये बसपा सुप्रीमो व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों का ध्यान रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के अधूरे कार्यों को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे कर प्रदेश का विकास किया। उन्होंने कहा कि बसपा व सपा ने हमेशा प्रदेश की जनता को सम्मान और न्याय दिया। उन्होंने कहा कि गठबन्धन से भाजपा घबरा गयी है और घबराये हुए भाजपा के लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सीबीआई जांच करा रहे हैं लेकिन बसपा सुप्रीमो ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। बीकापुर के पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बब्लू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार तानीशाही है। इस सरकार से सभी वर्ग बुरी तरह से परेशान हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबन्धन प्रदेश की सभी सीटों पर शानदार जीत दर्ज करायेगा। जन्मदिन के इस मौके पर बसपा द्वारा आमंत्रित सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, पूर्व विधायक आनन्दसेन यादव, पूर्व विधायक अभय सिंह, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन, पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू, हामिद जाफर मीसम, जाकिर हुसैन पाशा, पार्षद हाजी असद अहमद, रक्षाराम यादव, सत्यनारायण मौर्या, उमेश यादव, राजू सिंह, रमाकान्त यादव, शमशेर यादव, विनय मौर्य मोनू, मंजीत यादव, राकेश यादव आदि ने सिर पर लाल टोपी पहनकर पहुॅंचे और बसपा नेताओं को बुकें भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन के अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव सहित पार्टी के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व विधान परिषद सदस्य व अन्य सपा के नेताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर मुख्य जोन इंचार्ज बाबू रामकरन, मो0 असद खॉं, ओम प्रकाश वर्मा, कृष्ण कुमार पासी, राजेन्द्र राजभर, बसपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप आनन्द, अनिल कुमार गौतम, मुस्तफा अली, रामसुमेर, हिम्मत सिंह, रवीन्द्र भारती, अरूण भारती, जंगबहादुर, राजेन्द्र चौधरी, सूरज कुमार, राजकरन, गंगाराम, जयशंकर श्रीवास्तव, बजरंगी गौतम, इन्द्रसेन मौर्य, रामचन्दर, रंजीत यादव, मोहम्मद जावेद आदि लोग मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya