बूथ चलो अभियान में शामिल हुए सांसद लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे बूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार को सांसद लल्लू सिंह मवई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रानीमऊ में स्थित चार बूथ सं 27, 28, 29 व 30 में आयोजित अभियान में शामिल हुए। इस दौरान 9 वोट बढ़े। 25 नई सदस्यता हुई व बूथ कमेटी का सत्यापन किया गया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। भाजपा के द्वारा 5 से 7 अक्टूबर तक अभियान चलाकर वोटर लिस्ट को शुद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। इसमें सभी की सहभागिता होनी चाहिए। अभियान को गति प्रदान करने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने एक बूथ की जिम्मेदारी ली है। इस अवसर पर पोलिंग प्रमुख सुनील मिश्रा, बूथ प्रमुख अभयराज सोनी, रामतीर्थ यादव, विनय मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, राम प्रकाश रावत, मनोज मिश्रा मौजूद रहे।
बूथ चलो अभियान के तहत महापौर ऋषिकेश उपाध्याय अयोध्या के विद्याकुंड पोलिंग बूथ पर मौजूद रहे। वोटरों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ उन्होने नई सदस्यता भी दिलायी। महापौर ने कहा कि कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ इस अभियान में जुटे कि कोई मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह जाय। मया के दुर्गापुर रमपुरवा बूथ पर अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि बूथ चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्पर्क लगातार जारी है। जिसके तहत नये वोटरों के नाम मतदात सूची में जोड़ा जा रहे है। मया के कनकपुर बूथ व गोसाईगंज के तेलियागढ़ बूथ पर भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा व अमानीगंज के भटपुरा गोलपुर बूथ पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहे। यहां नये वोटरों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के साथ सदस्यता अभियान भी चलाया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya