फैजाबाद। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने देवकाली ग्रामसभा में काली चैरा विवेकानन्द पुरम होते हुए देवकाली ओवरब्रिज तक नाला बनवाने हेतु कार्यस्थल का निरिक्षण सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ किया। गत दिनों पहले ग्राम विकास मंत्री उ.प्र. महेंद्र सिंह के आगमन पर ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों ने नाला निर्माण के लिए आग्रह किया गया था। उक्त क्रम में अयोध्या विधायक ने नाला निर्माण कार्यस्थल का निरिक्षण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज श्रीवास्तव व सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता मनोज सिंह, सहायक अभियन्ता, पी.डी. ए.के मिश्रा आदि अधिकारियों के साथ किया। देवकाली ग्रामसभा में जलनिकासी व जलभराव की समस्या को देखते हुए इस समस्या का निराकरण तत्काल होना अति आवश्यक है। क्योकि इस क्षेत्र के निवासियों व स्कूली बच्चे को इस सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है जो कि बहुत ही खराब स्थिति है। अयोध्या विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक हफ्ते के अन्दर नाला निर्माण का स्टीमेट बनवाकर उच्च अधिकारियों के पास प्रेषित करें।
0
Share
0
FacebookTwitterPinterestLinkedinTumblrVKOdnoklassnikiRedditStumbleuponWhatsappTelegramLINECopy LinkPocketSkypeViberEmail