भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनाया विश्वासघात दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-धरना प्रदर्शन कर सौंपा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन


अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा तिकोनिया पार्क में पंचायत करके/ प्रदर्शन करके विश्वासघात दिवस मनाया गया भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी तिकोनिया पार्क में पंचायत करने के बाद कलेक्ट्रेट तक पहुंचने हेतु प्रदर्शन कर रहे थे कि तहसील गेट पर पुलिस प्रशासन ने रोक लिया जहां पर भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने रोड पर बैठकर जाम कर दिया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंप कर प्रदर्शन वापस लिया।


पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि दिल्ली के सीमाओं पर बड़े आंदोलन चलने के बाद, 750 किसानों की शहादत होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा 9 दिसंबर को लिखित आश्वासन देने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था लिखित आश्वासन देने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा यम यस पी पर कोई कमेटी नहीं बनाई गई, किसान आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, शहीद किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया, घायल किसानों को भी आर्थिक सहायता नहीं दी गई अर्थात लिखित वादा करने के बाद भी केंद्र सरकार ने वादा नहीं निभाया जिसके कारण आज जनपद मुख्यालय पर वादा खिलाफी अर्थात विश्वासघात दिवस मनाया गया श्री वर्मा ने चुनौती दिया है कि यदि केंद्र सरकार अभिलंब समझौते का पालन नहीं करती है तो पुनः देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा ।


प्रदर्शन में अभय राज ब्रह्मचारी, श्रीराम वर्मा, जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भागीरथ वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन पांडे, महानगर अध्यक्ष अजय यादव, अरविंद यादव, फरीद अहमद, जगतपाल सिंह, राम गणेश मौर्य, मुनीराम यादव, सर्वजीत वर्मा, शोभाराम यादव, राम अवध किसान, देवी प्रसाद वर्मा, भोला सिंह, मोहम्मद इस्लाम, शंकर पाल पांडे, रामप्रताप गुप्ता, राकेश बर्मा, राम जन्म वर्मा, संतोष वर्मा ,राजेश मिश्रा, महेंद्र वर्मा, रामगोपाल मौर्य, मुकेश मौर्य, शिवराम शर्मा, सिद्धू भारती, रेखा रावत, मोहम्मद अली, मोहम्मद इमरान खान,लक्ष्मी देवी, पिंकी देवी, रामबचन, केशव देवी, मालती देवी, राम प्रकाश वर्मा, काली प्रसाद मौर्या, चिनुकू अली, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya