अतिरिक्त कर लगाने से भड़के छावनी परिषद के पार्षद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

–अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। छावनी परिषद फैज़ाबाद में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने पर अलग से शुल्क के रूप में कर लगाये जाने का कैंट के पार्षदों ने विरोध किया है। सोमवार को कैंट के पार्षद मोहम्मद अपील बबलू के नेतृत्व में पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने छावनी परिषद अयोध्या के मुख्य अधिशाषी अधिकारी से मुलाक़ात कर बढ़ाये गए टैक्स का विरोध किया।

इस मौके पर रक्षामंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मुख्य अधिशाषी अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। इस मौके पर मांग की कि इस प्रस्ताव को बोर्ड की मासिक बैठक में रखकर तत्काल निरस्त करने की मांग की । मोहम्मद अपील बबलू ने बताया इससे पहले असिसमेंट के नाम पर कई बार भवन कर जल कर सफाई कर को बढ़ाया गया है ।

अब अलग से नया कर लगाकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है । पार्षदों ने बताया कि अगर लगाए गए करों को वापस नही लिया गया तो जनता के साथ मिलकर जन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा । ज्ञापन देने वालों पार्षद अमरजीत निषाद पार्षद विनीश चौहान आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  बंद रेलवे क्रॉसिंग से पार कर रहा था साइकिल, ट्रेन की चपेट में आकर मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya