हाईटेक व सभी सुविधाओं से युक्त होगा भाजपा का नवनिर्मित कार्यालय : रणवीर सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-क्षेत्रीय संयोजक रणवीर सिंह ने तैयारियों व गुणवत्ता का लिया जायजा

अयोध्या। इस नवरात्र से भाजपा जनपद के अपने सहादतगंज स्थित नवनिर्मित कार्यालय में संचालित होगी। अवध क्षेत्र के जिला कार्यालय निर्माण विभाग के क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर रणवीर सिंह ने निर्माण की तैयारियों व गुणवक्ता का जायजा लिया। पद ग्रहण करने के बाद वह प्रथम बार अयोध्या आये थे। यहां उन्होने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन भी किया। इंजीनियर रणवीर सिंह ने बताया कि भाजपा का नवनिर्मित कार्यालय हाईटेक तथा सभी प्रकार की सुख सुविधाओं से युक्त होगा। नगर की सीमा सहादतगंज पर 3600 एक्वायर फिट में भाजपा के 4 मंजिला कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें भूतल पर पार्टी का जिला कार्यालय रहेगा।

इसमें पदाधिकारियों व मोर्चो के पदाधिकारियों के बैठने के लिए अलग अलग कक्ष होगा। भूतल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त भाजपा आईटी विभाग का भी कार्यालय होगा। इसमें पार्टी के विभिन्न गतिविधियों की वीडियों काफ्रेसिंग की भी सुविधा होगी। प्रथम तल पर अत्याधुनिक सभागार होगा। जिसमें 300 से अधिक लोगो के बैठने की व्यवस्था होगी। दूसरे तल पर भाजपा महानगर का कार्यालय होगा। इसमें भी पदाधिकारियों के बैठके अलग अलग कक्ष तथा आईटी सेल का कार्यालय होगा। तीसरे तल पर अतिथि गृह होगा। जिसमें बाहर से आने वाले पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के रुकने की व्यवस्था होगी। चौथे तल पर भोजनालय तथा लिफ्ट संचालकों के रुकने की व्यवस्था होगी। यह कार्यालय सुरक्षा से सभी मानकों से युक्त होगा।

उन्होने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवक्ता का आंकलन किया गया। इसके साथ में कार्य तेजी से करने के निर्देश जारी किये गये। जिससे नवरात्र से पहले सभी कार्य पूर्ण हो जाय। निरीक्षण के दौरान अयोध्या मंडल के प्रभारी दिवाकर सिंह, कार्यालय प्रभारी राजेश सिंह मौजूद रहे। वहीं पार्टी कार्यालय पहुंचने पर इंजीनियर रणवीर सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, परमानंद मिश्रा, राघवेन्द्र पाण्डेय, मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या को कूड़ा मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी एसबीआई फाउंडेशन

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya