भाजपा के लोकसभा चुनाव केन्द्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में : लल्लू सिंह


अयोध्या। वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन पूजन के मध्य लोक सभा चुनाव केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन सिविल लाइन पार्टी कार्यालय में लोक सभा चुनाव संयोजक डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी व प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री ने किया। केन्द्रीय नेतृत्व के आदेश पर देश की सभी लोक सभाओं में चुनाव कार्यालय खोला जा रहा है। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। रामनगरी के विकास के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। पयर्टन को बढ़ाना देने के लिए श्रद्धालुओं को विश्व मानकों के अनुसार सुविधाएं दी जा रही है। अयोध्या में एयरपोर्ट व विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन से अयोध्या को पूरे देश से जोड़ा गया है। रामनगरी विश्व की धार्मिक राजधानी के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि शहर में जाम से निजात के लिए सड़को का चौड़ीकरण, 6 रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया है। अयोध्या को सोलर सिटी बनाने की दिशा में भी सरकार लगातार कार्य कर रही है। 163 एकड़ में 40 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट एनटीपीसी के सहयोग से बन कर तैयार है। लोक सभा चुनाव प्रभारी डा बीबी मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता में उत्साह का माहौल है। लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को बिना भेदभाव लाभ मिला है।  कार्यकर्ता विभिन्न अभियानों के तहत घर-घर सम्पर्क कर लाभार्थियों से लगातार सम्पर्क कर रहे है।

इसे भी पढ़े  पीड़ित परिवार से मिला सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

इस दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकार सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता, राघवेन्द्र पाण्डेय, मुन्ना सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, शैलेन्द्र कोरी, राधेश्याम त्यागी, तिलक राम मौर्या, चंद्रभान सिंह, अनुराग त्रिपाठी, शशि प्रताप सिंह, वरूण चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, अरविंद सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, बाल कृष्ण वैश्य, आकाश मणि त्रिपाठी, अनूप सिंह, दिवाकर सिंह, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां शुरू

-भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। लोक सभा कोर टीम की बैठक सहादतगंज पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोक सभा संच प्रमुख परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि लोक सभा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय के साथ विधानसभा स्तर पर जल्द ही चुनाव कार्यालय खोला जाएगा। जहां से चुनाव की गतिविधियां को संचालित किया जाएगा।

बैठक में परिवहन मंत्री ने कहा कि लोक सभा चुनाव में काफी कम समय शेष रह गया है। सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। विभिन्न अभियानों के तहत कार्यकर्ता लगातार घर-घर सम्पर्क करें। जनता से संवाद व सम्पर्क के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करें। इसके लिए योजना तैयार कर ली जाए।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा केन्द्र सरकार के दो कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। अयोध्या की पौराणिकता सहेजते हुए यहां का अलौकिक विकास के साक्षी सभी अयोध्यावासी है। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा विधानसभा स्तर पर कोर कमेटी की बैठक की जाएगी । जिसमें अयोध्या विधानसभा कोर कमेटी की बैठक 10 फरवरी को 2 बजे व बीकापुर कोर कमेटी की बैठक 11 बजे पार्टी कार्यालय सहादतगंज में की होगी। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तय की जाएगी।

इसे भी पढ़े  जनपद में कुल 18 ग्रामों में चकबन्दी क्रिया प्रचलित

बैठक में लोक सभा चुनाव प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री, संयोजक डा. बीबीमणि त्रिपाठी, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, सहसंयोजक ओम प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya