गुंडई, जबरदस्ती व प्रशासन की मदद से जीती भाजपा : अवधेश प्रसाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने प्रेसकांफ्रेस में लगाए आरोप

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में करारी शिकस्त के बाद रविवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव अवधेश प्रसाद ने प्रेसकांफ्रेस कर भाजपा पर हल्ला बोला। कहा कि गुंडई, जबर्दस्ती और शासन सत्ता के बल पर यह जीत हासिल हुई है।
स्थानीय होटल सभागार में प्रेसकांफ्रेस कर रहे राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंटा गया। यह जबर्दस्ती हासिल की गई जीत है।

कहा कि भाजपा ने जीती हासिल तो की है लेकिन आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब भी देगी। अबकी बार प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा जिस तरह से संत कबीर नगर में बीडीसी के पिता का निधन हुआ था। अंतिम संस्कार के समय ही बीडीसी का अपहरण हुआ। उन्नाव में सीडीओ ने पत्रकार को जमकर सड़क पर ही पीटा डाला। इटावा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला किया, एसपी को थप्पड़ जड़ा। बस्ती में सपा के जिला अध्यक्ष के घर पर छापा मारा गया। फर्जी जेल भेजा। अयोध्या की सोहावल ब्लाक प्रमुख सीट जीती हुई थी।

यहां बस्ती से लाये गए फर्जी प्रपत्र पर वोट डाले गए। जिसके कारण समाजवादी प्रत्याशी को चुनाव हराया गया। अमानीगंज ब्लाक में भी में जीती सीट हरायी गई। सत्ता के बल पर धमकी दी गई। वोट न डालने की बीडीसी को दी गई धमकी। चाहे अयोध्या हो या फिर उत्तर प्रदेश भाजपा ने ईमानदारी से जीत नहीं दर्ज की। उन्होंने कहा कि सत्ता व प्रशासन के बल पर भाजपा ने जीत दर्ज की, प्रशासन भाजपा का एजेंट बना रहा। भाजपा सरकार ने जो सौदा किया है वो 2022 में बहुत महंगा पड़ेगा। 2022 में जब मैदान में चुनाव होगा तो इनके उम्मीदवारों की जमानत जप्त हो जाएगी। समाजवादी पार्टी की आएगी आंधी,वही पूर्ण बहुमत की जीत होगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya