कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती को बेचना चाहतीं है भाजपा: सूर्यकांत पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

वामदल नेताओं ने 370 हटाने के खिलाफ की प्रतिरोध सभा

अयोध्या। वामदलों के राष्ट्रीय आवाहन पर स्थानीय नेताओं ने सरकार द्वारा कश्मीर को कैद करके 370 हटाने के खिलाफ गांधी पार्क में प्रतिरोध सभा किया। सभा की अध्यक्षता भाकपा के जिला सचिव राम तीर्थ पाठक एवं माकपा जिला सचिव माता बदल तथा संचालन भाकपा माले के जिला प्रभारी अतीक अहमद ने किया। सभा को संबोधित करते हुए माकपा नेता डा अनिल सिंह ने कहा कि सरकार के फैसले से देश में अफरा तफरी का माहौल बन रहा है। उन्होंने विलय की शर्तों के उल्लंघन को गंभीर गलती बताते हुए कहा कि इसके दूरगामी दुष्परिणाम होगें। भाकपा नेता सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार कश्मीर को अपने कारपोरेट दोस्तों को सौपकर उसकी प्राकृतिक खूबसूरती को बेचना चाहतीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि 370 खतम करने वाली सरकार ने इसके बाद की परिस्थितियों के लिए कोई ठोस उपाय नहीं बनाया है। भाजपा सरकार बंदूक की बदौलत जम्मू कश्मीर चलाना चाहती हैं।
वामदलों के नेताओं ने कहा कि देश जमीन से नहीं वहाँ के लोगों से बनता है। सरकार की एकतरफा फैसले से पूरे देश में उत्तेजनात्मक वातावरण बन गया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि संघ के सहयोगी संगठन लगातार वातावरण में जहर घोलते रहे हैं। भारत को संघ के नागपुर एजेण्डे पर चलाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रतिरोध सभा के बाद नेताओं ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन भी सौपा। सभा को संबोधित करने वालों में भाकपा (माले) नेता राम भरोसा, राम जी राम यादव, उमाकांत विश्वकर्मा, राम जी तिवारी, धीरज द्विवेदी, राजेश वर्मा, राम सिंह, देवेश ध्यानी, पप्पू सोनकर, अशोक यादव, बद्री नाथ यादव, अजीज उल्ला अंसारी, तिलक राम,सहित तमाम लोग शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya