in

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की हुई बैठक

-बूथ व बन्ना समिति की सक्रियता बढ़ाने पर हुई चर्चा

अयोध्या। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में बूथ व बन्ना समिति की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष तौर पर चर्चा हुई। इसको लेकर बूथ समिति की बैठकें, बूथ सम्पर्क योजना, घर घर सम्पर्क योजना तथा आईटी व सोशल मीडिया टीम को एक्टिव करने की रणनीति बनाई गयी।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को अपने भीतर समाहित करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत आम जनता में उत्साह का माहौल है। चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया हमें और बढ़ानी चाहिए। प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी सक्रियता बढ़ाने हुए मतदाताओं के बीच केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे।

इस अवसर पर जिला संयोजक निकाय चुनाव राघवेंद्र पाण्डेय, जिला महामंत्री मनोज वर्मा, राधेश्याम त्यागी, अशोक कसौधन जिला उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू अखंड सिंह डिंपल राम मोहन भारती युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज मिश्रा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष किशोरीलाल भारती मंडल अध्यक्ष बीकापुर राकेश पांडे तारुन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह हैदरगंज महेंद्र मिश्रा रानी बाजार कमलेश सिंह नंदीग्राम अमरनाथ वर्मा सुहावल पूर्वी अरुण तिवारी रुदौली नगर शेखर गुप्ता रुदौली देहात विजय शंकर शुक्ला सुजागंज रामदीन वर्मा उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  तुलसी स्मारक भवन का 19 करोड़ की लागत से किया जा रहा जीर्णोद्धार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

अयोध्या महोत्सव में संस्कृतियों व कलाओं का दिखेगा संगम

श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी राइट्स को