पदयात्रा को लेकर भाजपा ने की बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा द्वारा 1 से 15 दिसम्बर तक अयोध्या जिले में पदयात्रा के आयोजन के लिए तैयारी बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी। पदयात्रा के सफल आयोजन हेतु नेतृत्व ने जिले में विधानसभावार जिम्मेदारी सौपी है। अयोध्या विधानसभा की कमलेश श्रीवास्तव, गोसाईगंज की सांसद लल्लू सिंह, मिल्कीपुर विधानसभा की जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा, बीकापुर की जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल रुदौली की लोकसभा प्रभारी डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी को सौपी गयी है। हर विधानसभा में पदयात्रा निकलेगी। महानगर की पदयात्रा की शुरुवात नाका स्थित गांधी आश्रम से निकलेगी।
पदयात्रा में स्थानीय विधायकों की मौजूदगी रहेगी। भाजपा के कार्यकर्ता गले में पटका सिर पर टोपी तथा हाथ में पार्टी का ध्वज धारण किये रहेंगे। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर का संयोजक केशव बिगुलर, विधानसभा का अरविंद सिंह तथा पूरा का दिव्य प्रकाश तिवारी को बनाया गया है। पदयात्रा के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ कार्यकर्ता योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी स्थापित करेंगे। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि जिले मे कार्यकर्ता 25 की टोली में जाकर लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से पूरे प्रदेश में उत्साह का वातवरण है। लोकसभा प्रभारी डा बांके बिहारी मणि ने बताया कि केन्द्र सरकार ने बिना भेदभाव के आवास, निःशुल्क शौचालय, विद्युत, गैस कनेक्शन वितरित किया है। इन सभी योजनाओं के लाभार्थियों से कार्यकर्ता संवाद स्थापित करेंगे। बैठक में अभिषेक मिश्रा, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, शकुंतला त्रिपाठी, रीना द्विवेदी, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, विनेद गुप्ता, अमल गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, ओम मोटवानी, बालकृष्ण वैद्य, दिवाकर सिंह, हरभजन गौड़ मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya