भाजपा के महापौर व पार्षद प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से किया नामांकन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने दी हजारों करोड़ की परियोजनाएं : सूर्य प्रताप शाही

अयोध्या। भाजपा से अयोध्या नगर निगम महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी व सभी वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों ने संयुक्त रुप से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के उपरान्त गांधी पार्क में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल हुए।

नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वर्तमान में गुण्डो, माफियाओं, फिरौतियों से मुक्त उत्तर प्रदेश है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की परियोजनाएं दी है। अयोध्या की महिमा व गरिमा को लौटाने का कार्य योगी सरकार ने किया है। अयोध्या का विकास करके उसके अतीत के गौरव को पुर्नजीवित करने में यहां के महापौर की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

अब डबल इंजन की सरकार के साथ नगर निगम चुनाव में जीत दिलाकर त्रिपल इंजन कर दीजिये। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पूरे विश्व की निगाह अयोध्या के उपर है। महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के विजय के बाद यहां विकास को सम्बल मिलेगा। जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का मन प्रफुल्लित हो जायेगा। भाजपा प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आज पूरी दुनिया की संस्कृति राममय हो रही है। इसलिए यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। इस चुनाव पर सभी की निगाहें है। अयोध्या की महिमा व गरिमा के अनुसार इसका विकास करना व जनअपेक्षाओं को पूरा करना प्राथमिकता होगी।

इसे भी पढ़े  त्रिलोदकी गंगा के किनारे मुख्यमंत्री करेंगे पौधरोपण

सभा को सम्बोधित करते वालों में नगर निगम चुनाव के सह प्रभारी व एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, विधायक अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता शामिल रहे। संचालन नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव ने किया। वहीं प्रभारी मंत्री व भाजपा प्रत्याशी का 51 किलों की मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में संजय शुक्ला, बालकृष्ण वैश्य, सुशील जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, डा अवधेश वर्मा, जितेन्द्र दूबे मिंटू, सुनील तिवारी शास्त्री, अनुजदास, अशोका द्विवेदी, विजय लक्ष्मी जायसवाल, अमल गुप्ता, ओम मोटवानी, अमीरचन्द्र जायसवाल, सुप्रीत कपूर, सचिन सरीन, इन्द्रभान सिंह, रमापति त्रिपाठी, प्रमुख रुप से शामिल रहे।

महंत गिरीश पति त्रिपाठी के नामांकन के दौरान प्रभारी मंत्री गिरीश पति त्रिपाठी, सांसद लल्लू सिंह, नगर निगम चुनाव के सह प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya