मतदान के पहले भाजपा ने घर-घर किया सम्पर्क

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नेताओं व कार्यकर्ताओं दी गयी बूथ पर 20 घरों की जिम्मेदारी

अयोध्या। मतदान के एक दिन पहले भाजपा ने घर घर सम्पर्क अभियान चलाया। अभियान में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं को लगाया गया। प्रत्येक को अपने बूथ पर 20 घरों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इन घरों में भाजपा के कार्यकर्ता जायेंगे व परिवार से संवाद स्थापित करके उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने अयोध्या में संतो से सम्पर्क किया तथा उनसे आर्शीवाद मांगा।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी करना हमारा उद्देश्य रहेगा। मतदाताओं की सहायता के लिए भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि देश में अच्छी सरकार के चयन तथा सर्व सुलभ व जनता के बीच रहने वाले प्रत्याशी को चुनने के लिए मतदान करना अति आवश्यक है। देश की सीमाएं सुरक्षित रहे। हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिले। गरीबों के चेहरों पर खुशहाली आये। व्यापारियों को व्यापार हेतु अपेक्षित माहौल मिले इसके लिए समाज के हर वर्ग को लोकतंत्र के महापर्व में सम्मलित होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना होगा। संतो से सम्पर्क के दौरान प्रमुख रुप से शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा, संजय शुक्ला, सुनील गुप्ता, विकास गुप्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya