भाजपा नेताओं ने किया संघन जनसम्पर्क

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने प्रातः नगर के चौक क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, ने अंगूरी बाग व सरदार भगत सिंह वार्ड में, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने जलवानपुरा रायगंज व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने चौक, रिकाबगंज, नियावां क्षेत्र में सम्पर्क कर जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बिना भेदभाव सभी के विकास तथा पात्रों को चौखट पर योजनाओं का लाभ प्रदान करने की उपलब्धियों के साथ चुनाव मैदान में है। उत्तर प्रदेश में पिछले दो साल व अन्य सरकारों के पन्द्रह साल के कार्यकाल की अगर हम समीक्षा करें तो यूपी में वर्तमान सरकार का दो साल पिछली सरकारों के पन्द्रह साल पर भारी है। अयोध्या को विश्व पटल पर लाने के लिए जितना कार्य भाजपा सरकार ने किया उतना पहले कभी नही हुआ। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिला है। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन किया गया है। जिससे पात्रों को समुचित लाभ मिल रहा है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि किसानों, गरीबों के उत्थान हेतु सरकार ने योजनाएं दी। उनको सफलता पूर्वक लागू किया। बिचैलियों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किये। इंस्पेक्टर राज को खत्म कर व्यापार को सुगम बनाने के पहल सरकार के द्वारा की गई है। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya