भाजपा नेता शेखर जायसवाल का हार्ट अटैक से निधन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गोसाईगंज कस्बे में शोक की लहर

गोसाईगंज। गोसाईगंज कस्बे के भाजपा नेता शेखर जायसवाल का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया।उनके निधन की खबर सुनते ही पूरा कस्बा स्तब्ध हो गया और उनके आवास की तरफ पहुंचने लगा।भाजपा नेता शेखर जायसवाल के पिता सुभाषचन्द्र जायसवाल व माता तारादेवी जायसवाल नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी है और उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी पूर्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष,मौजूदा समय मे जिलाउपाध्यक्ष व सहकारी समिति की निदेशक है।भाजपा नेता अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र को छोड़ गए है।उनका अंतिम संस्कार सरयूतट श्रृंगी ऋषि पर हुआ और मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र विवेक जायसवाल ने दिया।

भाजपा नेता शेखर जायसवाल एक बहुत ही जुझारू व साहसिक नेता थे।उनकी जीवटता का इसी से पता चलता है कि1996 में नगर पंचायत का चुनाव जीतने वाले उनके पिता सुभाष चन्द्र की 21अगस्त1996 में नगर पंचायत गेट के पास हत्या कर दी जाती है। उस समय भाजपा नेता पढाई में लगे हुए थे। हत्याकांड के बाद उनकी तीन अविवाहित बहनों कभी जिम्मा उनके कंधों पर आ पड़ा था।शेखर जायसवाल ने बिना हिम्मत हारे इस चुनौती को स्वीकार किया। उनके पिता की हत्या से उपजे सहानुभूति में5दिसम्बर1996को नगर पंचायत के उपचुनाव में उनकी माता तारादेवी निर्विरोध चुन लिया गया।

शेखर जायसवाल अपने माता के साथ जुट कर अपने पिता के सपनो को साकार करने में जुट गए। जिसका परिणाम यह हुआ कि2000व2006के चुनाव को जीतकर नगर पंचायत में इतिहास बना दिया।यह शेखर जायसवाल के ही कुशल नेतृत्व का ही परिणाम था। शेखर जायसवाल हमेशा कस्बे के उत्थान के बारे में प्रत्यनशील रहते थे।उनके ही अदम्य साहस व वाकपटुता का ही नतीजा रहा है कि रीडग़ंज से बसखारी जाने वाली फोरलेन सड़क में गोसाईगंज कस्बे को बाईपास मिला और बाईपास पर पड़ने वाले मकानो को बचाने के लिए आज भी पूरी संघर्ष में जुटे थे।

इसे भी पढ़े  यूपी भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : डा. के.वी. राजू

सके लिए अभी दो दिन पूर्व लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को अयोध्या दौरा के दौरान एक ज्ञापन सौंपते हुए लोगो को बचाने की मांग किया था।शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में सांसद लल्लूसिंह,जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,एमएलसी हरिओम पांडे,पूर्व प्रत्यासी गोकरन दूबे, पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू,पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व चेयरमैन अशोक कसौधन,श्रीनाथ,रेलवे सलाहकार पंकज सिंह,मण्डल अध्यक्ष अशोक वर्मा,सियाराम वर्मा,शत्रुघ्न मोदनवाल,पूर्व सभासद रामकुमार सेठ,कन्हैयालाल,बजरंग चौरसिया,शशिकुमार अँगियार,अवधेश सोनी,मिठाईलाल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी,प्रदीप जायसवाल,संजय पराग,गोपीनाथ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya