भाजपा हिंदुस्तान की सबसे झूठी पार्टी : रामदास वर्मा

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया पोल खोलो अभियान

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का“ पोल खोलो अभियान“ की शुरुआत आज मिल्कीपुर ब्लॉक वअमानीगंज ब्लाक में क्रमशः आधीयवना बाजार व गहनाग बाबा राय पट्टी में नुक्कड़ सभा प्रारंभ किया गया। जिसकी अध्यक्षता क्रमशः उपेंद्र सिंह लल्लू व मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष अंबरीश कौशल ने किया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी को हिंदुस्तान की सबसे झूठी पार्टी करार दिया और कहा कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ कर उनकी मजबूती में सहायता करेगी तथा देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए न्यूनतम आय गारंटी योजना लागू करेगी, जिससे देश में बेरोजगारी समाप्त हो सके! कांग्रेस पार्टी की प्रदेश संगठन मंत्री अशोक सिंह ने कहा सामाजिक और जातिय उन्माद भाजपा का प्रमुख एजेंडा है और इस एजेंडे को उनके नेता समाज में अमली जामा पहनाना चाहते हैं, कांग्रेस पार्टी इनके इस कार्य को सफल नहीं होने देगी, देश में सामाजिक समरसता और अमन चैन पर कांग्रेस पार्टी चलती रहेगी ! कांग्रेस प्रवक्ता श्री पाठक ने बताया सभा को संबोधित करने वाले अन्य प्रमुख लोगों में पीसीसी सदस्य उपेंद्र सिंह लल्लू, शिवपूजन पांडे, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनश्याम त्रिपाठी ,शैलेंद्र पांडे, बबलू मिश्रा ,शिव बहादुर दुबे ,अंबरीश कौशल,सोनबली रावत, तारावती, शत्रुघन दुबे ,प्रेम प्रियदर्शी आदि प्रमुख लोग रहे!

इसे भी पढ़े  मकर संक्रांति पर रामलला को लगाया गया छप्पन भोग

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya