कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष बने सुनील पाठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव,पूर्व अध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस कमेटी व साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील पाठक को उ०प्र० कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की संस्तुति के बाद अयोध्या महानगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए अपेक्षा की है कि वह संगठन को गतिशील बनाने में भरपूर योगदान करते हुए अपनी पूरी ताकत से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि श्री पाठक को पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए विश्वास जताया कि श्री पाठक के कुशल नेतृत्व में महानगर में कांग्रेस संगठन गतिशील और मजबूत होगा। अ.भा. कांग्रेस कमेटी के सदस्य/प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,पूर्व विधायक माधव प्रसाद,एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शीतला पाठक,अकील अंसारी,बृजेश सिंह चौहान, सुनील कृष्ण गौतम,मोहम्मद दानिश जिया,मंशा राम यादव,फ्लावर नकवी,मोहम्मद अहमद टीटू,नंद कुमार सोनकर,हरे कृष्ण गुप्ता,रामकरन कोरी,मधु पाठक,शालिनी पाण्डेय,संगीता सोनकर, श्रीनिवास शास्त्री,सुरेन्द्र सिंग सैनिक,मोहम्मद नौशाद आदि ने श्री पाठक की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए राहुल गांधी,प्रियंका गांधी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उक्त मनोयन पर हर्ष व्यक्त किया ।

इसे भी पढ़े  बीएसए कार्यालय पर धरने में उमड़ा शिक्षकों का हुजूम
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya