ग्रामीणांचल को विकसित करने में भाजपा सरकार का ध्यान: लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सांसद ने चौपाल में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

फैजाबाद। सांसद लल्लू सिंह ने रुदौली विधानसभा के मवई ब्लाक में स्थित मोहनलाल का पुरवा, करौंदी, काजीपुरवा, रामदीन का पुरवा, बाबा पुरवा, पटरंगा मण्डी में चैपाल लगायी। चौपाल के दौरान सांसद ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी। केन्द्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाये जाने पर ग्रामीणों व स्थानीय लोगो ने सांसद लल्लू सिंह का स्वागत भी किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, हर घर में शौचालय, गैस कनेक्शन मिलने से गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव है। अयोध्या को पयर्टन नगरी के रुप में विकसित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। जिसके लिए कई परियोजनाओं की शुरुवात हुई है। सरकार का पूरा ध्यान ग्रामीणांचल को विकसित करने में है। जिससे गांवो में खुशहाली की लहर दौड़े। किसानों व मजदूरों के जीवन स्तर को उंचा करने हेतु सरकार ने कई योजनाएं दी है। इस दौरान सांसद ने जनता की शिकायतें भी सुनी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, जिला मंत्री धर्मेन्द्र सिंह, महामंत्री मण्डल राम प्रकाश रावत व स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता व आम जन की मौजूदगी रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya