-प्रभावित भवन स्वामियों को ₹2.17 करोड़ से अधिक का मुआवजा, किराएदारों को भी नियमानुसार मिलेगा लाभ, प्रभावित दुकानदारों को नगर निगम वेंडिंग जोन बनाकर दुकानें कराएगा उपलब्ध
अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण से नाका क्षेत्र में प्रभावित परिवारों के मुआवजे एवं पुनर्वास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। प्रभावित भवन स्वामियों एवं दुकानदारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के साथ ही प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।