भाजपा सरकार ने योजनाओं से गरीबों के आंसुओं को पोछा : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा–अयोध्या सदा से रही सरकार की प्राथमिकताओं में

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने नगर के हनुमतनगर व पहाड़गंज क्षेत्र में प्रातः जनसम्पर्क किया व दोपहर बीकापुर क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में चौपाल के दौरान जनता से रुबरु हुए। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सहादतगंज में घर घर जाकर जनसम्पर्क किया।
सांसद लल्लू सिंह ने बीकापुर के भावापुर, दशरथपुर, अमौनी, सतना, कदैला, महांवा सहित कई गांवो में चौपाल के दौरान कहा कि कुछ पाटियां छल प्रपंच व असभ्य भाषा का प्रयोग करने के साथ चुनाव मैदान है। भाजपा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यो व बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिलने जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच में है। सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ अपराध पर कड़ा प्रहार किया है। बिचैलियों की भूमिका ही समाप्त हो गयी। गरीबों के आंसुओं को योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से पोछने का काम किया है। विकास कार्यो व योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की लम्बी लिस्ट जनता के समक्ष प्रस्तुत है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या का सर्वांगीण विकास की करने के सरकार की परिकल्पना सार्थक होती नजर आ रही है। अयोध्या में पयर्टन बढ़ा है। इस अवसर पर मनमोहन जायसवाल, शैलेन्दर कोरी, स्मृता तिवारी, तिलकराम मौर्या, नागेन्द्र सिंह लल्लू, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने देवकाली क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों के साथ जनसम्पर्क के दौरान कहा कि अयोध्या हमेशा से सरकार की प्राथमिकताओं में रही है। आयोजनों के माध्यम से यहां की सांस्कृतिक भावनाओं से दुनियां को अवगत कराने का काम सरकार ने किया है, सोहावल में पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, इंजीनियर रणवीर सिंह ने सोहावल क्षेत्र के कोटडीह सरैया, बड़ा गांव, रुपपुर सहित आधा दर्जन गांवो में जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के लिए समर्थन मांगा। भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह व किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने अमानीगंज क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो में जनसम्पर्क करके वोट मांगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya