in ,

जनता से जो भी वादा किया उसको पूरा करने में नाकाम रही भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

-रुदौली के मवई में आयोजित जन सभा को किया संबोधित


रुदौली-अयोध्या। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुधवार को अयोध्या के मवई चौराहे पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर आगामी 20 मई को गठबन्धन के प्रत्याशी को वोट करने की अपील की।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जुल्मो के हिसाब को बराबर करने का दिन 20 मई है। सपा सुप्रीमो बुधवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे हेलीकाप्टर से मवई पहुचे।जिनके पहुंचते ही जनसभा में मौजूद लोगों का उमड़ा जनसैलाब जय अखिलेश के नारों से गूंज उठा। अखिलेश यादव ने भी भीड़ को निराश न करते हुए हाथ उठा कर अभिवादन स्वीकार किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से जो भी वादा किया था उसको पूरा करने में नाकाम रही। मंहगाई कम करने के बजाय और उसको बढ़ा दिया है। जनता इस सरकार से तंग आ चुकी है जिसका हिसाब बराबर करने का समय आ गया है। किसानो की आय दोगुनी करने के बजाय और कम कर दिया है सरकार द्वारा छोड़े गए छुट्टा सांडो ने किसान की फसलों को चट करने के साथ ही किसानों की जिंदगी भी चट कर दे रहे हैं। इस पर सरकार कोई भी कदम नहीं उठा रही है।नौ जवानों की फौज की नौकरी की समय सीमा कम करके 4 साल कर दिया गया जिसको हमारी सरकार बनने के बाद पहले जैसा ही कर दिया जाएगा।

गैस सिलेंडर जो 400 सौ का था अब वह एक हजार का हो गया है।नौकरी देने का जो वादा किया था उसको पूरा नहीं किया भर्ती निकालने के बाद उसको पेपर लीक बता कर रद्द कर दिया जा रहा है।60 लाख लोगों के साथ धोखा मतलब एक करोड़ 80 लाख लोगो के साथ धोखा यह सारे लोग सरकार से तंग आ चुके हैं।69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को भी सरकार बनने पर करेगी।गरीब जनता का कर्ज माफ करने का जो भाजपा सरकार ने वादा किया था लेकिन उसने गरीबों का कर्ज माफ करने के बजाय उद्योग पतियों का कर्ज माफ कर दिया लेकिन पी डी ए की सरकार बनने पर उधोग पतियों का नही गरीब जनता का कर्ज माफ किया जाएगा।

पार्टी के वरिष्ठ स्वर्गीय नेताओं का भी नाम लेकर उनके द्वारा किए गए योग दान का बखान किया।और उन्होंने वादा किया है कि सरकार बनने पर जनता को पौष्टिक आटा के साथ डाटा भी फ्री दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सासंद राम सागर रावत ,सपा जिला अध्यक्ष पारस नाथ यादव,पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे,अब्बास अली जैदी रुश्दी मिया ,अरविंद सिंह गोप ,राजा रितेश सिंह,समाजवादी गायक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी,समर पाल यादव,उमा नाथ यादव,छोटे लाल यादव,जब्बार अली,लीला वती कुशवाहा,राम सागर रावत सहित आदि मौजूद रहे।

जनता भाजपा को एक सौ चालीस सीटो के लिए तरसा डालेगी


रुदौली।देश की एक सौ चालीस करोड़ जनता भाजपा को एक सौ चालीस सीटो के लिए तरसा डालेगी।भाजपा झूठ बोलकर जिस ऊँचाई पर पहुँची है अब वो ढलान पर आने वाली है।इनके पुराने घिसे पीटे डायलाग को अब जनता सुनना नही चाहती।जिस तरह से अभी तक चुनाब हुआ है सातवे चरण में पहुंचते पहुचते जनता भाजपा को सातवे आसमान पर पहुँचा देगी।उक्त बातें अयोध्या के मवई चौराहे पर चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा।सपा सुप्रीमो बुधवार इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

श्री यादव के पूरे व्यक्तव्य में निशाने पर भाजपा सरकार रही।अपने तीखे प्रहार से अखिलेश यादव ने हजारो की संख्या मौजूद लोगों से खूब तालियां बजवाई।उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों से चंदा लिया है।इसीलिए महगाई बढ़ रही है।सरकार का महंगाई व भ्र्ष्टाचार चार का नया फार्मूला है।महिला सुरक्षा बात पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आकड़ो में भी महिलाओं की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश सबसे फिसड्डी है।उन्होंने कहा कि अयोध्या से जो सन्देश जाएगा सकरात्मक राजनीति का जाएगा।अयोध्या का संदेश मिली जुली संस्कृति से है ऐसा वातावरण यहां बने जिसमे कही भी भय की स्थित न हो।लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने लगातार डराने व भय ऐसा माहौल पैदा किया है जो कभी नहीं हुआ।भाजपा की जनता के ध्यान को भटकाने की कोशिश है लेकिन अब जनता नही भटकने वाली है।

इसे भी पढ़े  डीएम और एसएसपी ने आपदा बचाव एवं राहत शिविर का किया निरीक्षण

What do you think?

Written by Next Khabar Team

व्यक्ति समाज व लोकतंत्र तीनो  स्वास्थ्य के वृहत्तर आयाम हैं : डॉ. उपेन्द्र मणि

सीएम योगी की रैली को लेकर भाजपा लोकसभा कार्यालय में चल रहा बैठकों का दौर