मिल्कीपुर चुनाव प्रबंधन के लिए भाजपा ने गठित की चुनाव प्रबंधन समिति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रबंधन समिति के सदस्य आपसी समन्वय के साथ विजय लक्ष्य लेकर करें कार्य : जेपीएस राठौर

अयोध्या। मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति गठित की है। प्रबंधन समिति की पहली बैठक सहादतगंज पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, एमएलसी अवनीश पटेल तथा धर्मेन्द्र सिंह ने संचालन समिति के प्रमुख कार्यकताओं उनके दायित्व के बारे में समझाया।

प्रबंधन समिति में रघुनंदन चौरसिया को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। बूथ प्रबंधन का कार्य राघवेन्द्र पाण्डेय, पन्ना प्रमुख अशोक कसौधन, मतदाता सूची कार्य प्रमुख कृष्ण कुमार पाण्डेय, मतदाता पर्ची प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, कार्यक्रम एवं अभियान प्रमुख सौरभ मिश्रा मोर्चा अभियान प्रमुख हर्षवर्धन सिंह, सामाजिक टोली सम्पर्क प्रमुख पुष्पेन्द्र रावत, सभा व रैली प्रमुख अभिषेक मिश्र, विचार परिवार प्रमुख ऋषिकेश उपाध्याय, मीडिया प्रमुख दिवाकर सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख प्रवेश मिश्र, आईटी प्रमुख विवेक पाण्डेय, बैठक प्रवास प्रमुख कमला शंकर पाण्डेय, घर-घर सम्पर्क अवधेश श्रीवास्तव, प्रवासी मतदाता सम्पर्क प्रमुख अभय गुप्ता प्रशासनिक कार्य के लिए कृष्ण मुरारी सिंह, कार्यालय प्रमुख जर्नादन मौर्या, भोजन व्यवस्था प्रमुख श्याम सिंह सुशील मिश्र बब्लू, आवास व्यवस्था सुनील शास्त्री, वाहन प्रमुख इंद्रभान सिंह, प्रत्याशी जनसम्पर्क प्रमुख अशोक मिश्रा को बनाया गया है। सभी प्रमुखों के सहयोग के लिए अन्य कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।

बैठक में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि एक समान प्रकृति के व्यवस्थाओं के प्रमुख आपस में लगातार सम्पर्क में रहें। समन्वय बना कर चुनाव का प्रबंधन करें। चुनाव अभियान के तहत डोर टू डोर जा कर सरकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए प्रचार करना है। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं के प्रमुख अपने जिम्मेदारी का पूर्ण पालन करें। सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी विजय का लक्ष्य लेकर कार्य करें।

इसे भी पढ़े  कर्मयोग केवल एक आध्यात्मिक दर्शन नहीं, बल्कि जीवन का व्यावहारिक मार्गदर्शन : एल. वेंकटेश्वरलू

बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र, कमला शंकर पाण्डेय, अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, राघवेन्द्र पाण्डेय, सुनील तिवारी शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी व संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya