जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सत्ता की ताकत दिखा सकती है भाजपा

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-40 सदस्यों वाली जिला पंचायत में सपा के हैं 24 सदस्य :अवधेश प्रसाद

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सत्ताधारी भाजपा पर भ्रष्ट तरीके अपनाने का आरोप लगाया है। ऐन केन प्रकारेण अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाना चाहती है। उक्त आरोप सोमवार को एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने लगाए हैं। कहा कि 40 सदस्यों वाली जिला पंचायत में 32 सीटें गैर भाजपा सदस्यों ने जीती हैं। जिसमें 24 सपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है।

फिर भी पार्टी प्रत्याशी इंदूसेन यादव की जीत के लिए हमारे सभी 24 सदस्य संकल्पित हैं। जबकि सत्ता के बल पर नैतिकता को ताख पर रखते हुए भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने की हथकंडे अपना रही। अभी गोसाईंगंज से सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। सदस्यों को भी धमका रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य जनसेवा नहीं बल्कि सत्ता हासिल करना है। राजनीतिक, आर्थिक, धार्मिक व सामाजिक स्तर पर भाजपा का भ्रष्टाचार दिखाई पड़ रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि अपने 24 सदस्यों के बल पर समाजवादी पार्टी जिले में तीसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी प्राप्त करेगी।

जबकि 5 अन्य सदस्य भी पार्टी पदाधिकारियों के सम्पर्क में हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि अध्यक्ष पद की प्रत्याशी इंदूसेन पूर्व में ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं। बड़े राजनीतिक घराने की बहू होते हुए राजनीतिक संघर्ष भी किया है। पूरे जनपद को एक परिवार की तरह साथ लेकर चलेंगी। कहा कि विश्वास है कि प्रशासनिक अफसर भी निष्पक्ष रहते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभांएँगे। अध्यक्ष पद पर इंदुसेन की जीत आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी प्रत्याशियों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। पूर्व सांसद स्व. मित्रसेन यादव की बहू व पूर्व राज्यमंत्री आनंदसेन की पत्नी इंदुसेन ने कहा कि बगैर भेदभाव लोकतंत्र मूल्यों के तहत जनपद के विकास व लोगों के सहयोग को समर्पित रहूंगी।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में श्रद्धालुओं का बसंत, आंकड़ा एक करोड़ के पार

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश नेतृत्व का जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने पर आभार जताया। प्रेसकांफ्रेस में पूर्वमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, पूर्व मंत्री आनन्द सेन यादव, एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व विधायक अभय सिंह के पिता, जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, सचिव बख्तियार खां, युवजन के पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप सिंह, जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय रावत, राजमणि यादव आदि लोग मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya