दुर्घटनाओं में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। चमनगंज के पास स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के पलिया प्रताप शाह निवासी 42 वर्षीय युवक जगत बहादुर सिंह पुत्र हरिवंश सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे अभी वह चमनगंज बाजार के पास पहुंचे ही थे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। टक्कर मारने वाला वाहन भाग जाने में सफल रहा। आसपास के लोग जब घटना स्थल पर पहुंचे तबतक युवक की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने आकर शव कब्जे में लिया तथा परिवार को सूचना देने के बाद पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इसी तरह इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्ही निवासी 30 वर्षीय श्रीराम पुत्र पन्नालाल अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गये। पटरंगा थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र सुखराम निवासी दुर्गावंश का पुरवा मजरे जुनैदपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गये। उनके पैर में फैक्चर हो गया है। दोनों घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya