in ,

भूमि अधिग्रहण को लेकर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन

-धरने में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व एआरओ ने लिया ज्ञापन

अयोध्या। भूमि अधिग्रहण व अपनी कई मांगों को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जनपद अयोध्या द्वारा सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया।यहां धरना-प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अरविंद यादव व प्रदेश सचिव फरीद अहमद के नेतृत्व किया गया। इस दौरान अरविंद यादव ने बताया कि 2017 से लेकर किसानों का सर्किल रेट ना बढ़ाए जाने को लेकर तथा ग्राम मांझा बहरेटा माझा तिहरा माझा रामपुर मांझा दुर्गागंज ऐसे ग्राम सभा के सर्वे बंदोबस्त नहीं हुआ। उसी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है।

आज 40 साल हो गए लेकिन अभी तक सर्वे बंदोबस्त ना करके हम सभी किसान भाइयों की जमीन लूटी जा रही है। और बड़ी-बड़ी कंपनियों को बुलाकर जमीने अधिग्रहण कराई जा रही है। वही कहा जब सर्वे बंदोबस्त हो जाएगा। किसानों की आबादी कट जाएगी। उसके बाद भी जो जमीन होगी वह किसानों की सहमति से होगी। किसानों के साथ जोर जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) अयोध्या से लखनऊ तक धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।वही कहा अगर हम लोगों की मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रदेश सचिव फरीद अहमद जो भी निर्णय लेंगे उसको हम लोग स्वीकार करेंगे धरने में महानगर अध्यक्ष अजय यादव राजमणि यादव रामसुंदर संजय शिवराम विश्वकर्मा मोहम्मद इस्लाम अमरनाथ राम जीत पांडे सुनील यादव जेपी किसान रामप्यारे धुरिया उमेश राजेंद्र वर्मा सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  रुदौली पुलिस ने नहीं सुनी तो आईजी से लगाई न्याय की गुहार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रिपोर्ट व कार्रवाई के लिए चित्रकूट के महंथ ने दिया धरना