विश्वविद्यालय परिसरों में राजनीतिक आयोजनों पर लगे रोक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेसियो ने कुलपति को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन, कहा-विश्वविद्यालय शिक्षा का केंद्र हैं, राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों का मंच नहीं

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज परिसर में लगातार सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने विश्व विद्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति के नाम संबोधित ज्ञापन कुलपति को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अयोध्या कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय ने किया।

ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय ज्ञान, शोध और नवाचार के केंद्र होते हैं। इन परिसरों में किसी भी राजनीतिक दल के संगठनात्मक अथवा प्रचारात्मक कार्यक्रम आयोजित होने से शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होता है, विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं शोध कार्य बाधित होते हैं तथा विश्वविद्यालयों की निष्पक्षता और गरिमा पर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं। कांग्रेस ने मांग की कि विश्वविद्यालय परिसरों में राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, जिससे शिक्षा का स्वस्थ एवं निष्पक्ष वातावरण बना रहे।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय ने कहा, विश्वविद्यालय किसी भी राजनीतिक दल की गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाले शिक्षा के मंदिर हैं। यदि विश्वविद्यालयों का उपयोग राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा तो इससे उनकी स्वायत्तता और शैक्षणिक गरिमा दोनों प्रभावित होंगी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति के रूप में इस विषय पर तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने कहा, ष्आज प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में सत्ता के प्रभाव में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है और शिक्षा का वातावरण दूषित होता है। विश्वविद्यालय किसी भी दल का अघोषित कार्यालय नहीं बन सकते। कांग्रेस शिक्षा संस्थानों की गरिमा और स्वायत्तता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में संतों की बड़ी बैठक, राम मंदिर पर लगे आरोपों को बताया साजिश

पीसीसी सदस्य संजय तिवारी ने कहा, ष्विश्वविद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध का वातावरण उपलब्ध कराना है, न कि राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी शिक्षण संस्थान राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रहें और केवल शिक्षा एवं अनुसंधान के केंद्र के रूप में कार्य करें।ष् ज्ञापन सौंपने के दौरान पीसीसी सदस्य करम राज यादव, जिला महामंत्री दिनेश शुक्ला, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पाण्डेय, सूचना का अधिकार विभाग के जिला अध्यक्ष अमरीश पाण्डेय, अमानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष संतोष तिवारी, मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय, जितेंद्र यादव, युवा कांग्रेस के कुंवर पीयूष सिंह, महेश सिंह, सुभाष तिवारी, राहुल तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह श्विकीश्, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष बृहस्पति मणि पाण्डेय, कृष्ण देव शर्मा, संदीप मिश्रा, बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya