अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अयोध्या नगर निगम के बेगमगंज, अम्बेडर, व रेतिया वार्ड में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान उन्होने केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गरीब मजदूरों के जीवन को संवारने का काम केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने किया है।
उन्होने कहा कि यूपी में दो साल की भाजपा सरकार में इतना काम हुआ जिनता पिछली सरकारों के पन्द्रह वर्ष के कार्यकाल के दौरान नहीं हुआ। बड़े पैमाने पर गरीबों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त का अनुसरण करते हुए कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अयोध्या विधायक ने वार्डों में किया चुनावी सम्पर्क
121
previous post