अयोध्या। इसाईयों के प्रमुख पर्व गुड फ्राइडे पर सीएनआई चर्चा में विशेष प्रार्थना सभा की गयी। रेव्ह. के. सोलोमन ने प्रार्थना सभा का आरम्भ किया। इस अवसर पर इसाई समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा में रेव्ह. के. सोलोमन ने कहा कि गुड फ्राइडे के दिन इसाई समाज आदर पूर्वक विविध आयोजन करता है। प्रभु ईशा मसीह ने पीड़ित समाज के उद्धार के लिए अपनी कुर्बानी दे दी थी। इस मौके पर एमएच दत्त ए.डी. हाबिक, नितिन पाल, डी.के. सिंह, एडवर्ड चरन, विशाल पीटर, अरविन्द हाबिक, जाॅन हेनरी दास आदि मौजूद रहे।
गुड फ्राइडे पर चर्च में हुई विशेष प्रार्थना
121
previous post