आकर्षण का केन्द्र बना अयोध्या महोत्सव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कला गांव, झूलों तथा अनेक राज्यों से आये स्टालों का लोक उठा रहे आनन्द

अयोध्या। राजकीय इण्टर कालेज के प्रागण में अयोध्या महोत्सव 2019 पूरे भारत वर्ष की एक किरण के रूप में दिखाई पड़ रहा है। जिसमें ग्रामीण विरासत की झलक , युवाओं का उत्साह अनेकों प्रदेशों से आये हुए लोगो तथा दुकानदार सांस्कृतिक मंच पर अपने हुनर का जलवा बिखेरते हुए प्रतिभागी एवं कलाकारों का समूह तथा नये साल के आगमन के उत्साह में जनपद वासियों की भीड़ अयोध्या महोत्सव 2019 के विशाल प्रांगण में दिखाई पड़ रही है। अयोध्या महोत्सव सांस्कृतिक मंच पर अनेकों विद्यालयों के बच्चे तथा उनके अभिभावक एवं अध्यापक अपने नौनिहालों एवं शिष्यों के कलामंचन को निहारते नजर आ रहे है।
अयोध्या महोत्सव 2019 उनकी अनेक आशाओं पर खरा साबित हो रहा है। जिसका समस्त अयोध्यावासी एवं जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश वासी भी वर्ष भर इंतजार करते है। पूरे वर्ष भर इंतेजार करने के बाद सारे भारतवर्ष से लोग अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए एवं अपने सामनों का प्रर्दशन एवं बिक्री करने के लिए आते है। जिनमें पंजाब से होम प्रोडक्ट, आगरा से यूनिक आइटम, राजस्थान का जायका दिल्ली का हेल्थ केयर, कश्मीर का कम्बल एवं शॉल, उत्तराखण्ड से आयुर्वेदिक दवायें, गुजरात का व्यंजन एवं हस्तकला, कर्नाटक का हर्बल प्रोडक्ट, राजस्थान का केशरिया दूध , पूणे की तंदूरी चाय, दिल्ली का पराठा व चिल्ला आदि लोग अयोध्या जनपद के लिए उपलब्ध कराते है। इसके अतिरिक्त भातिं प्रकार के झूलों लोगों में रोमांच पैदा करते है। साथ ही इसमें प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है जिनमें तरह-तरह के सामाजिक बुराईयों को बन्द करने का संदेश जैसे वन कटाई बन्द करो, प्लास्टिक हटाओ, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ, आदि विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाता है। यह रंगोली, कला, नृत्य, नाटिका, आदि के भाव मंचन से लोगों के मध्य प्रस्तुत किया जाता है।

इसे भी पढ़े  मारुती वर्कशाप में भिड़ी अनियंत्रित बस, सुरक्षा गार्ड की मौत

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya